MP में महिला आयोग अध्यक्ष के काफिले से लगा जाम, कांग्रेस ने मोदी की सादगी अपील पर उठाए सवाल

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 May, 2026 12:14 PM

chhatarpur traffic chaos after rekha yadav s grand welcome convoy

मध्य प्रदेश के छतरपुर में मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के आगमन के दौरान निकले बड़े वाहन काफिले को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के आगमन के दौरान निकले बड़े वाहन काफिले को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पहली बार छतरपुर पहुंचीं रेखा यादव के स्वागत में दर्जनों चार पहिया वाहन और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी, जिससे शहर के भाजपा कार्यालय के सामने कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और जाम जैसी स्थिति बन गई।

घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे लेकर सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत और सादगी अपनाने की अपील के बावजूद पार्टी के नेता ही इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान वाहनों की लंबी कतार के कारण सड़क पर ट्रैफिक रेंगता रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

विपक्ष ने इस मुद्दे को सरकार की कथनी और करनी के अंतर से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं कि जब शीर्ष नेतृत्व खुद सादगी की बात करता है, तो जमीनी स्तर पर इसका पालन क्यों नहीं दिखता।

वहीं, मुख्यमंत्री Mohan Yadav की सादगी और सरकारी खर्चों में कटौती की अपीलों के बीच यह मामला अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। फिलहाल भाजपा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!