पूर्व MP एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा, मिशन 2028 की तैयारी में मध्य प्रदेश कांग्रेस जुटी,हम सरकार बनाने की तैयारी में

Edited By Desh Raj, Updated: 20 May, 2026 05:31 PM

former mp makes bold claim madhya pradesh congress gearing up for  mission 2028

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष औऱ पूर्व सांसद अरुण यादव दमोह पहुंचे । यहां पर महाराष्ट्र के प्रभारी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की और पार्टी को मजबूत करने की बात कही है।

दमोह (इम्तियाज चिश्ती): मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष औऱ पूर्व सांसद अरुण यादव दमोह पहुंचे । यहां पर महाराष्ट्र के प्रभारी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की और पार्टी को मजबूत करने की बात कही है। इस मौके पर यादव ने बड़ी बात बोलते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनायेगी । अरुण यादव ने कहा कि मिशन 2028 की तैयारी के लिए कांग्रेस लग चुकी है और मध्य प्रदेश की भ्रष्ट सरकार में माफियाओं का राज है, इस सरकार को उखाडने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश के हर मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएंगे- यादव

अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। हम मध्य प्रदेश में लगातार काम कर रहे हैं और हर मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाएंगे।  अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश में उमंग सिंघार से लेकर सारे कांग्रेस नेता मजबूती के साथ काम करने में लगे है। अब मिशन 2028 की तैयारी में मध्य प्रदेश कांग्रेस लगी है, हमारे नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के नेतृत्व में हम मजबूत सरकार बनाने की तैयारी है।

इस मौके पर अरुण यादव काफी उत्साहित और प्रतिबद्ध दिखे। उन्होंने मजबूती के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया है। यादव ने कहा है कि प्रदेश का कांग्रेस कार्यकर्ता अब प्रदेस की बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कमर कस चुका है और लगातार इस मिशन पर काम कर रहा है। मिशन 2028 पर कांग्रेस लग चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!