Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jul, 2026 12:03 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। दरअसल, गूरूवार को साय कैबिनेट में किसानों के हित के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें प्रदेश सीएम साय समेत कैबिनेट ने खरीफ और रबी सीजन में किसानों को खाद (उर्वरक)...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। दरअसल, गूरूवार को साय कैबिनेट में किसानों के हित के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें प्रदेश सीएम साय समेत कैबिनेट ने खरीफ और रबी सीजन में किसानों को खाद (उर्वरक) की समय पर और सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
राज्य में किसानों को खरीफ और रबी सीजन में उर्वरकों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गठित मंत्री-मंडलीय उप समिति की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री करेंगे। समिति में कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के कैबिनेट मंत्री सदस्य होंगे। वहीं, कृषि उत्पादन आयुक्त को समिति का संयोजक बनाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर समिति संबंधित विभागों के अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी बैठक में आमंत्रित कर सकेगी। समिति उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करेगी तथा आवश्यक सुझाव राज्य सरकार को देगी, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके और खेती प्रभावित न हो।