CM हेल्पलाइन नं 1076 पर शिकायत का तुरंत समाधान, सोलर पंप दुरुस्त; किसान को मिली बड़ी राहत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jul, 2026 09:09 AM

immediate resolution of complaint via cm helpline no 1076

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले के एक किसान के खराब पड़े सोलर पंप की मरम्मत कर उसे दोबारा...

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले के एक किसान के खराब पड़े सोलर पंप की मरम्मत कर उसे दोबारा चालू कराया गया, जिससे सिंचाई कार्य सामान्य हो गया।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम अरसियां निवासी किसान राम के खेत में सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया था। इससे सिंचाई प्रभावित होने पर किसान ने सीएम हेल्पलाइन पोटर्ल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही क्रेडा के अधिकारियों ने तकनीकी दल को मौके पर भेजा। निरीक्षण के बाद आवश्यक मरम्मत कर सोलर पंप को पुन: चालू कर दिया गया। पंप के संचालन शुरू होने से खेतों में सिंचाई फिर से शुरू हो गई और कृषि कार्य सामान्य हो गया।

किसान राम ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और क्रेडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत का शीघ्र निराकरण हुआ, जिससे उन्हें राहत मिली। क्रेडा के अधिकारियों ने बताया कि सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सभी सोलर पंपों के संचालन एवं रखरखाव को प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों से प्राप्त तकनीकी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाता है, ताकि सिंचाई कार्य बाधित न हो। अधिकारियों के अनुसार, त्वरित कारर्वाई से किसानों का शासन की योजनाओं पर भरोसा मजबूत हो रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!