PM मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील,1 साल तक सोना न खरीदें, आखिर क्या है इसकी वजह ?

Edited By Desh Raj, Updated: 11 May, 2026 11:07 AM

pm modi s major appeal to the nation do not buy gold for one year

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक बड़ी अपील की है। यह एक बड़ी अहम अपील समझी जा रही है। दरअसल हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करने के दौरान PM मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने की दिशा में बड़ी अपील...

(डेस्क): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक बड़ी अपील की है। यह एक बड़ी अहम अपील समझी जा रही है। दरअसल हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करने के दौरान PM मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने की दिशा में बड़ी अपील करते हुए एक साल तक सोना न खरीदने की सलाह दी है।

मोदी ने कहा कि  "एक समय था जब किसी संकट या युद्ध के दौरान लोग देश के लिए सोना दान करते थे। आज, दान की कोई ज़रूरत नहीं है। लेकिन देश के लिए, हमें यह तय करना होगा कि एक साल तक हम किसी भी समारोह या कार्यक्रम में सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगे।  विदेशी मुद्रा बचाने के लिए, हमारी देशभक्ति की परीक्षा हो रही है। मोदी ने कहा कि  हमें इस चुनौती को स्वीकार करना चाहिए और विदेशी मुद्रा बचाने का प्रयास करना चाहिए। PM Narendra Modi ने देश की अर्थव्यवस्था, विदेशी मुद्रा भंडार के साथ ही  आयात पर बढ़ती निर्भरता को लेकर देश को लोगों से खास अपील की।

उन्होंने कहा कि भारत की मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा सोना,  कच्चा तेल खरीदने में चला जाता है और अब तो कच्चा तेल महंगा होता जा रहा है। इसलिए  अगर देशवासी कुछ समय के लिए सोने की खरीद कम कर दें, तो भारत अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा अपने देश में ही बचा सकता है। इससे देश को ही फायदा होगा और देश मजबूत होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़ा सोना आयातक (Gold Importer)  करने वाले देशों में शामिल है। सोने का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ता है। इसलिए हम देशहित में कम से कम एक साल तक सोने को खरीदने से बचें। यदि लोग जरूरत से ज्यादा सोना खरीदने से बचें, विदेशी मुद्रा में ईजाफा होगा और इसको हम इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी में निवेश कर सकते हैं।

इससे भारतीय रुपये को मजबूती मिलेगी और देश को विकास की राह पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा कि  विदेशी मुद्रा किसी भी देश की आर्थिक ताकत का बड़ा आधार होती है।  इसके साथ ही मोदी ने कहा कि यह खर्च कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन और हरित ऊर्जा पर तेजी से काम करना जरूरी है। ये देश को आगे ले जाने वाले रास्ते हैं।

वहीं पीएम मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद ज्वेलरी इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि  इससे सोने की मांग घट सकती है और शादियों के सीजन में कारोबार पर असर पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!