Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 May, 2026 04:37 PM

भोपालः सोने-चांदी के गहनों के शौकिनों के लिए सराफा बाजार में से अहम खबर सामने आई है। आज यानी शनिवार को सोने-चांदी के दामों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान गोल्ड और सिलवर की कीमतों में खासा इजाफा हुआ है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत...
भोपालः सोने-चांदी के गहनों के शौकिनों के लिए सराफा बाजार में से अहम खबर सामने आई है। आज यानी शनिवार को सोने-चांदी के दामों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान गोल्ड और सिलवर की कीमतों में खासा इजाफा हुआ है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,030 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दामों में भी 5000 रुपए तक का इजाफा हुआ है।
दरअसल, पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत लगातार गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, शनिवार को एक बार फिर सोना-चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है। माना जा रहा है कि शादी की सीजन के कारण बाजार में गोल्ड और सिलवर के दामों में इजाफा हुआ है। 2 मई को सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सराफा बाजार के ताजा रेटों के अनुसार, 22 कैरेट में 1 ग्राम सोने की कीमत अब 13,840 रुपए है, जो शुक्रवार को 13,810 रुपए थी। यानी 30 रुपए की बढ़ोतरी हुई। 8 ग्राम सोने की कीमत 1,10,720 रुपए हो गई है, जो पहले 1,10,480 रुपए थी। इसमें 240 रुपए का इजाफा हुआ। 10 ग्राम सोने की कीमत 1,38,400 रुपए है, जो पहले 1,38,100 रुपए थी। यानी 300 रुपए बढ़े। कुल मिलाकर, आज सोने के दामों में हल्की तेजी देखने को मिली है।
वहीं, चांदी के दामों की बात करें तो 1 ग्राम चांदी की कीमत 270 रुपए है, जो शुक्रवार को 265 रुपए थी। इसके चलते 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सराफा बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 2,70,000 रुपए है। जोकि शुक्रवार को 2,65,000 रुपए थी। यानि दामों में 5,000 रुपए का इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।