Gold Price Crash Alert: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! 20% तक गिर सकते हैं गोल्ड के दाम, WGC की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 May, 2026 05:42 PM

gold price crash alert gold buyers are in luck gold prices could fall

एमपी डेस्क: दुनियाभर में जारी आर्थिक अनिश्चितता और मध्य पूर्व के तनाव के बीच सोने की कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले महीनों में गोल्ड की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को...

एमपी डेस्क: दुनियाभर में जारी आर्थिक अनिश्चितता और मध्य पूर्व के तनाव के बीच सोने की कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले महीनों में गोल्ड की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है, तो सोने के दाम करीब 20 फीसदी तक गिर सकते हैं।

हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि यदि दोनों देशों के संबंध सुधरते हैं तो कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य हो सकती है, जिससे वैश्विक महंगाई में कमी आएगी। इसका सीधा असर गोल्ड मार्केट पर भी पड़ सकता है। इधर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि महंगाई नियंत्रित रहती है तो फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। आमतौर पर कम ब्याज दरों के समय निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ रुख करते हैं, लेकिन डॉलर की मजबूती और मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़े सोने की कीमतों पर दबाव बना सकते हैं।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,660 डॉलर से 4,742 डॉलर प्रति औंस के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं भारतीय बाजार में सोने की कीमत करीब 3.96 लाख से 4 लाख रुपए प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में गोल्ड मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

2026 की पहली तिमाही में गोल्ड ETF में निवेश और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के कारण सोने की मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। हालांकि ऊंची कीमतों के चलते ज्वेलरी की मांग में कमी देखी गई। वहीं तुर्की, रूस और अजरबैजान जैसे देशों द्वारा बड़ी मात्रा में सोना बेचने की खबरों ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!