सिंधिया ने 20 साल पुरानी मांग की पूरी! शिवपुरी में की बड़ी घोषणा

Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2026 04:31 PM

scindia fulfills 20 year old demand makes major announcement in shivpuri

केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को शिवपुरी जिले में 2500 करोड़ रुपए के रक्षा संयंत्र को लगाए जाने की घोषणा की...

शिवपुरी : केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को शिवपुरी जिले में 2500 करोड़ रुपए के रक्षा संयंत्र को लगाए जाने की घोषणा की। सिंधिया ने कोलारस में विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण तथा भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी जिले की 20 वर्ष पुरानी बड़ा उद्योग स्थापित किए जाने की मांग पूरी होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले के कोलारस अनु विभाग के तेंदुआ क्षेत्र से निकल रहे दो राष्ट्रीय राजमार्गों कोटा कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्गों के क्रॉस करने वाले चौराहे के पास में 2500 करोड़ रुपए की लागत से अगले दो महीने के अंदर रक्षा संयंत्र लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा तथा इसके लगने से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री आज से शिवपुरी जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अपने इस भ्रमण की शुरुआत में शिवपुरी के निकट कोलारस क्षेत्र में यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने आज कोलारस में 19 करोड़ 68 लख रुपए की आधारभूत योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!