4,5,6 और 7 मई तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी ! आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 May, 2026 09:39 AM

the meteorological department has issued a significant forecast for may 4 5 6

भोपालः मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत का एहसास हुआ। हालांकि राज्य में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा...

भोपालः मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत का एहसास हुआ। हालांकि राज्य में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। 7 मई तक आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी सोमवार को प्रदेश के 36 जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा  अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना में आंधी और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

वहीं, कल यानी 5 मई को एमपी के कई जिलों में मौसम की चेतावनी दी गई। इस दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुणा जिले में बारिश का आशंका जताई गई है।

इसके अलावा 6 और 7 मई को कई जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। जबकि राज्य में कहीं-कहीं मौसम सामान्य रहेगा। एमपी में अचानक मौसम में बदलाव के बाद तामपान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, किसानों के लिए बारिश चिंता का कारण बनी हुई है।

एमपी में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार
रायसेन   44°C,
खरगोन  42.8°C,
खंडवा  42.5°C और
भोपाल   40.4°C  
इंदौर    39.7°C  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!