Edited By Himansh sharma, Updated: 04 May, 2026 01:06 PM

मध्य प्रदेश में 4 मई की सुबह पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं।
भोपाल: मध्य प्रदेश में 4 मई की सुबह पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है.. कुछ शहरों में मामूली राहत, तो कहीं हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹106.52 प्रति लीटर और डीजल ₹91.89 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं इंदौर में पेट्रोल ₹106.40 और डीजल ₹91.80 प्रति लीटर बिक रहा है, जहां हल्की नरमी देखी गई है।
ग्वालियर में पेट्रोल ₹106.70 और डीजल ₹92.10 प्रति लीटर पहुंच गया है, जो अन्य शहरों की तुलना में थोड़ा महंगा है। उज्जैन में पेट्रोल ₹106.30 और डीजल ₹92.20 से ₹92.40 प्रति लीटर के बीच बना हुआ है। वहीं जबलपुर में पेट्रोल ₹106.50–₹106.60 और डीजल ₹91.95–₹92.00 प्रति लीटर के आसपास है।
कीमतों में यह अंतर मुख्य रूप से अलग-अलग जिलों में लागू वैट (VAT) और ट्रांसपोर्टेशन लागत की वजह से देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन के दामों में हल्का सा बदलाव भी आम आदमी की जेब पर असर डालता है, क्योंकि इससे परिवहन लागत बढ़ती है और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाती हैं।
क्या सस्ता हुआ या महंगा?
आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन शहरों के हिसाब से हल्का उतार-चढ़ाव जरूर दिख रहा है। यानी फिलहाल लोगों को बड़ी राहत नहीं मिली, लेकिन स्थिति स्थिर बनी हुई है।