भोपाल में अमित शाह के 4 घंटे होटल में रहने से बढ़ी हलचल, PM मोदी से दो बार फोन पर बातचीत; आखिर क्या था एजेंडा?

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Oct, 2026 02:25 PM

amit shah stays 4 hours speaks to pm modi twice

मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान शनिवार को अचानक बदले कार्यक्रमों ने सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान शनिवार को अचानक बदले कार्यक्रमों ने सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि गोपालक सम्मेलन के बाद अमित शाह करीब चार घंटे तक होटल ताज में रहे और इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी दो बार फोन पर बातचीत होने की बात सामने आई।

अमित शाह का भोपाल दौरा पहले से ही बेहद व्यस्त था। भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन और गोपालक सम्मेलन के बाद उनका होटल ताज लेकफ्रंट लौटना तय था। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से मध्य प्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों को लेकर बैठक प्रस्तावित थी। शाम को नारकोटिक्स को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस और इसके बाद IISER के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी निर्धारित थी।

लेकिन गोपालक सम्मेलन खत्म होने के बाद शाह के कार्यक्रम में अचानक बदलाव शुरू हो गया। वे दोपहर करीब 2 बजे होटल ताज पहुंचे और इसके बाद तय कार्यक्रम आगे नहीं बढ़े। होटल में प्रस्तावित बैठक नहीं हुई और नारकोटिक्स से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी गई।

इसके बाद सबसे बड़ा सवाल शाह के होटल में लंबे समय तक रुकने को लेकर उठा। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, शाह कई घंटे होटल ताज में रहे। इसी दौरान सूत्रों के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी दो बार फोन पर बातचीत होने की जानकारी सामने आई। हालांकि इन बातचीत का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यही घटनाक्रम अब मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चा का केंद्र बन गया है। आखिर ऐसा क्या था, जिसके चलते पहले से तय कार्यक्रमों में अचानक बदलाव करना पड़ा? क्या दिल्ली से कोई जरूरी संदेश आया था? क्या केंद्र सरकार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर तत्काल बातचीत हुई? या फिर पार्टी संगठन अथवा मध्य प्रदेश से जुड़े किसी मुद्दे पर दिल्ली से निर्देश मिले?

इन सवालों के बीच एक तथ्य यह भी है कि अमित शाह के होटल में रहने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यानी शाह के मूल कार्यक्रमों में बदलाव के बावजूद प्रदेश सरकार के स्तर पर गतिविधियां जारी रहीं।

दिलचस्प बात यह रही कि शाह के भोपाल दौरे के पहले जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में होटल ताज में दो घंटे की बैठक, इसके बाद नारकोटिक्स प्रेस कॉन्फ्रेंस और फिर IISER कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी निर्धारित थी। बाद में इनमें बदलाव हुआ और वे शाम को भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए।

अब चर्चा इस बात की है कि होटल ताज में बिताए गए इन करीब चार घंटों के पीछे क्या पूरा घटनाक्रम था और प्रधानमंत्री मोदी से हुई दोनों बातचीत का विषय क्या था। फिलहाल इसका आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है।

इसलिए फिलहाल किसी राजनीतिक निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर है कि अमित शाह के कार्यक्रम में अचानक हुआ बदलाव, उनका कई घंटे होटल में रहना और प्रधानमंत्री मोदी से दो बार बातचीत—इन तीनों घटनाक्रमों ने भोपाल दौरे को लेकर सियासी चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!