Edited By Desh Raj, Updated: 05 May, 2026 09:05 PM

ग्लोबली टेंशन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, इसी बीच एक बार फिर चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। दिल्ली में सोने की कीमतों में जहां हल्की गिरावट देखी गई वहीं चांदी में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
(डेस्क): ग्लोबली टेंशन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, इसी बीच एक बार फिर चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। दिल्ली में सोने की कीमतों में जहां हल्की गिरावट देखी गई वहीं चांदी में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
चांदी की रेट में आया उछाल
दिल्ली में चांदी की कीमत 1500 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलो के पार हो गई है। इससे पहले 2,49,500 रुपए थी। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ रही चांदी की कीमतों के बीच लोगों ने भारी मात्रा में खरीदनी शुरु कर दी है।
वहीं सोने में देखी गई मामली गिरावट
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोमवार को यह 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों के बदलते रुख के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है, हालांकि यह अब भी ऊंचे स्तर पर कायम है।
आगे क्या ट्रेंड?
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित सख्त मौद्रिक नीति, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और वैश्विक तनाव बाजार की दिशा तय करेंगे। वहीं, ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनीशा चैनानी का कहना है कि हालिया हिंसा और संघर्ष विराम की अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे कमोडिटी बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। लिहाजा चांदी की कीमतों ने भारी छलांग लगाई है।