मोहन कैबिनेट में शामिल होंगे इतने मंत्री, इन 3 नेताओं का पलड़ा सबसे भारी

Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 08:57 PM

this many ministers will join the mohan cabinet these 3 leaders hold the most w

मध्य प्रदेश की राजनीति में निगमों औऱ मंडलों में जारी नियुक्तियों के बीच एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्दी ही मंत्रीमंडल में....

डेस्क: मध्य प्रदेश की राजनीति में निगमों औऱ मंडलों में जारी नियुक्तियों के बीच एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्दी ही मंत्रीमंडल में नए सदस्यों की एंट्री हो सकती है। मंत्री पद के चाहवानो के दिल में धुकधुकी शुरु हो चुकी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में आलाकमान और शीर्ष नेतृत्व के साथ हुए मंथन से पार्टी अंजाम तक पहुंच चुकी है। अब नामों का ऐलान होना बाकी है। लगातार बैठकों और प्राधिकरणों में ऐलानों के बीच अब बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार की दिशा में सरकार ऐलान कर सकती है।  4 से 5 नए चेहरों को मंत्री बनाने की संभावना जताई जा रही है।

इन नामों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, मालिनी गौड़,  बृजेंद्र सिंह यादव और शैलेंद्र कुमार जैन ये वो तीन नाम है जिनकी संभावना सबसे ज्यादा जताई जा रही है। वैसे प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस के साथ ही कमलेश शाह के नाम इस समय चर्चा में है। हालांकि गोपाल भार्गव का नाम में संभावितों में है लेकिन पिछले दिनों उनका पार्टी के लिए जाति वाला बयान काफी वायरल हुआ था। उस बयान को लेकर वो विरोधियों के निशाने पर आए थे।

इसी बीच निगम और मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भाजपा संगठन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं और नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर चल रही इस गतिविधि से यह संकेत मिल रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार अब ज्यादा दूर नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भाजपा सिर्फ खाली पदों को भरने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़ा संदेश देने की तैयारी में है। ऐसे में जहां कुछ नए चेहरों को मौका मिलेगा, वहीं कुछ पुराने मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है. अब सबकी नजर दिल्ली से मिलने वाले अंतिम संकेत पर टिकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!