Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम में महागिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका...

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Apr, 2026 02:13 PM

gold  silver prices again big relief for buyers in chhattisgarh markets

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

रायपुर: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को जारी ताजा भाव के अनुसार, रायपुर और बिलासपुर सहित प्रमुख बाजारों में सोना सस्ता हुआ है।  24 कैरेट सोना आज 1,47,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल 1,48,310 रुपए था। 22 कैरेट सोना आज 1,40,700 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो कल 1,42,350 रुपए था।

अगर छोटे वजन की बात करें तो... 

1 ग्राम 24 कैरेट सोना... 14,774 रुपए (कल 14,831)
  
8 ग्राम 24 कैरेट सोना... 1,18,192 रुपए (कल 1,18,648)
    
8 ग्राम 22 कैरेट सोना... 1,12,560 रुपए (कल 1,13,000)

वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है...

चांदी का भाव ₹270 से घटकर ₹265 प्रति ग्राम हो गया है। एक किलो चांदी का रेट अब ₹2,65,000 पर आ गया है। लगातार गिरते दामों के बीच बाजार में खरीदारी का माहौल बन रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेश या गहनों की खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!