Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Apr, 2026 11:42 AM

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बैढन स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में बड़ी सफलता मिली है
सिंगरौली (अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बैढन स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में बड़ी सफलता मिली है. कांड में शामिल एक को बिहार के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से आरपीएफ ने 15 लाख 72 हजार रुपए नकद और 61 ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की अनमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है.आरोपी का नाम कमलेश कुमार है.जो बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाल बिगहा गांव का निवासी बताया जा रहा है।
तलाशी में आरोपी के पास मौजूद बैग से बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हआ है.शुरुआती पूछताछ में आरोपी कमलेश कुमार ने आरपीएफ को भी अपनी बातों से चकमा देने की कोशिश की.लेकिन सख्ती बरतने पर उसने सारा सच सामने ला दिया. आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसे अपने हिस्से का पैसा और सोना मिला था,जिसे लेकर वह अपने गांव जा रहा था.
आरपीएफ प्रभारी के बताए अनुसार सिंगरौली से पटना जा रही सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में तैनात जवानों ने एक संदिग्ध युवक को देखा. जिसकी शक्ल बैंक लूट के आरोपियों से मेल खा रही थी. जवानों ने आरपीएफ प्रभारी को तत्काल इसकी सूचना दी.
अगले स्टेशन डेहरी ऑन सोन पर ट्रेन रुकते ही वहां मौजूद टीम ने आरोपी को दबोच लिया. हालांकि अभी भी पुलिस की 10 टीमें अलग अलग राज्यों यूपी बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ राज्यों में बैंक लूट के अन्य 4 आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.पुलिस टीमें कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं.बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आए आरोपी कमलेश कुमार से अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.