Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Sep, 2026 11:44 AM

डोंगरगढ़ (अभिषेक नामदेव): शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड के SBI ATM बूथ में रविवार और सोमवार की रात चोरी की सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे पाता उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और फिर...
डोंगरगढ़ (अभिषेक नामदेव): शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड के SBI ATM बूथ में रविवार और सोमवार की रात चोरी की सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे पाता उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले कैमरा तोड़ा, फिर ATM पर किए वार
बताया जा रहा है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ ATM बूथ में दाखिल हुआ था। उसने सबसे पहले CCTV कैमरे को निशाना बनाया, ताकि उसकी हरकत रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद हथौड़ी और छीनी से ATM मशीन के उस हिस्से को तोड़ने की कोशिश की, जहां से मशीन का कवर और दरवाजा खुलता है। लगातार वार के कारण ATM का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हुआ। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को बूथ में संदिग्ध गतिविधि नजर आई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई।

इसी दौरान कुछ अन्य लोगों की नजर बस स्टैंड स्थित ATM बूथ की ओर गई। लोगों के मुताबिक, वहां कुछ स्थानीय लोग पहले से मौजूद थे और उन्होंने संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, चोर अब पुलिस के गिरफ्त में है।