करोड़ों की संपत्ति का आसामी निकला कॉपरेटिव सोसायटी के मैनेजर, EOW की छापेमारी से बड़ा खुलासा

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2026 09:08 PM

the cooperative society manager turned out to own assets worth crores

बालाघाट जिले में महज 15 दिनों के भीतर दूसरी बार ई.ओ.डब्ल्यु ने बड़ी कार्यवाही की है। जहां लांजी क्षेत्र के नीमटोला निवासी सेवा सहकारी समिति मनेरी...

बालाघाट (हरीश लिलहरे) : बालाघाट जिले में महज 15 दिनों के भीतर दूसरी बार ई.ओ.डब्ल्यु ने बड़ी कार्यवाही की है। जहां लांजी क्षेत्र के नीमटोला निवासी सेवा सहकारी समिति मनेरी में प्रभारी प्रबंधक विलास चौरे के घर गुरुवार तड़के जबलपुर ई.ओ.डब्ल्यु की टीम ने छापामार कार्रवाई की। 10 सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने सुबह लगभग 6 बजे चौरे के आवास पर पहुंचकर आय, संपत्ति और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की। यह कार्रवाई ई.ओ.डब्ल्यु के डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में की गई।

PunjabKesari

डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि विलास चौरे वर्ष 2014 में सेवा सहकारी समिति में दैनिक वेतन भोगी के रूप में पदस्थ हुए थे और वर्तमान में प्रभारी प्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं। करीब 12 वर्ष की नौकरी में उनकी आय लगभग 25 लाख रुपए तक होनी थी, लेकिन जांच के दौरान टीम को उनकी आय के अनुपात में लगभग 400% अधिक संपत्ति मिली है।

PunjabKesari

जांच के दौरान बड़ी संख्या में संपत्ति, वाहन, कृषि भूमि, बैंक खातों और बीमा पॉलिसियों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। ईओडब्लूयु की कार्रवाई में 5 बस, 2 ट्रैक्टर, 3 दोपहिया और 4 चौपहिया वाहन मिले है। इसके अलावा एक मकान, बिसोनी क्षेत्र में कृषि भूमि, कई बैंक खाते, LIC तथा निजी बैंकों की बीमा पॉलिसियों से संबंधित दस्तावेज भी टीम को मिले हैं। ई.ओ.डब्लूयु टीम ने बैंक खातों से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र भेजे हैं। जहां खातों को सीज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

PunjabKesari

जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि चौरे के परिवार के नाम कृषि यंत्रों की बिक्री का कारोबार संचालित किया जाता है। इसके अलावा ‘मातोश्री’ नाम से बालाघाट से हैदराबाद रूट पर तीन बसों के संचालन की जानकारी भी सामने आई है। ईओडब्ल्यू इन व्यवसायों से होने वाली आय और उनके माध्यम से अर्जित संपत्तियों का भी परीक्षण कर रही है। डीएसपी मंजीत सिंह के मुताबिक, मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!