भोपाल के 15 वर्षीय जयंत का जलवा: श्रीलंका में दो सिल्वर जीतकर लहराया तिरंगा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Apr, 2026 07:47 PM

bhopal s 15 year old jayant kishnani wins two silver medals

उपलब्धियां उम्र की मोहताज नहीं होतीं, और इसे सच कर दिखाया है भोपाल के 15 वर्षीय खिलाड़ी जयंत किशनानी ने। श्रीलंका में आयोजित तीसरी एशियाई रीजनल चैंपियनशिप में जयंत ने मार्शल आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन...

भोपाल (इजहार हसन खान): उपलब्धियां उम्र की मोहताज नहीं होतीं, और इसे सच कर दिखाया है भोपाल के 15 वर्षीय खिलाड़ी जयंत किशनानी ने। श्रीलंका में आयोजित तीसरी एशियाई रीजनल चैंपियनशिप में जयंत ने मार्शल आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच जयंत ने अपने कौशल और आत्मविश्वास के दम पर भारत के लिए दो पदक हासिल किए। जयंत किशनानी संत हिरदाराम नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. लाल किशनानी के पुत्र हैं। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता ने उन्हें एक उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि से भोपाल और संत हिरदाराम नगर में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और परिजनों ने जयंत को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!