समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, 9 अप्रैल को पहले दिन गेहूं बेचा और अगले ही दिन भुगतान

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Apr, 2026 10:02 PM

farmers selling wheat at the support price are reaping rich rewards

मध्य प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उपार्जन के तहत समर्थन मूल्य पर विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान की प्रक्रिया की शुरुआत सबसे पहले विदिशा जिले से हुई है। प्रदेश स्तर पर यह उपलब्धि हासिल कर विदिशा ने एक बार फिर प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत किया...

(भोपाल): मध्य प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उपार्जन के तहत समर्थन मूल्य पर विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान की प्रक्रिया की शुरुआत सबसे पहले विदिशा जिले से हुई है। प्रदेश स्तर पर यह उपलब्धि हासिल कर विदिशा ने एक बार फिर प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राज्य सरकार की नीति के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करते हुए विदिशा जिले में सबसे पहले किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित की गई है।

9 अप्रैल को पहले दिन 310.55 क्विंटल गेहूं का विक्रय, अगले ही दिन 5,87,644 रुपये का भुगतान

जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय  ने जानकारी देते हुए बताया कि विदिशा के गेहूंखेड़ी स्थित स्टील साइलो में 9 अप्रैल को पहले दिन 6 किसानों द्वारा कुल 310.55 क्विंटल गेहूं का विक्रय किया गया था। इन सभी किसानों को कुल 5,87,644 रुपये की राशि का भुगतान अगले ही दिन शनिवार को उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक कर दिया गया।

समय पर भुगतान से किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल

उन्होंने बताया कि किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं, जिससे पारदर्शिता और विश्वास बना रहे। समय पर भुगतान से किसानों में संतोष और उत्साह का माहौल है।

जिले में गेहूं उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी है और प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!