Edited By Desh Raj, Updated: 27 Apr, 2026 10:25 PM

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है और लगातार बीजेपी नए पदाधिकारियों का एलान भी कर रही है। इसी बीच आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल के विधायक हेमंत खंडलेवाल ने भोपाल स्थित विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर से भेट की है।
(डेस्क): मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है और लगातार बीजेपी नए पदाधिकारियों का एलान भी कर रही है। इसी बीच आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल के विधायक हेमंत खंडलेवाल ने भोपाल स्थित विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर से भेट की है।ये मुलाकात विशेष सत्र बुलाने से पहले हुई है। दरअसल विशेष सत्र को लेकर ये भेंट हुई।
इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही विधायक भी मौजूद रहे। दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर लाए गए शासकीय संकल्प पर सोमवार को जमकर बहस हुई। सरकार ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया, जबकि कांग्रेस ने तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
विधानसभा के विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन’ पर चर्चा के बीच जोरदार हंगामा भी हुआ। कांग्रेस विधायकों ने विरोध में सदन से वॉकआउट कर दिया। चर्चा से पहले कांग्रेस MLA अभिजीत शाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विधानसभा पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोका तो जमकर कहा सुनी भी हुई। मंत्रालय के बाहर पुलिस और विधायक के बीच तीखी बहस ट्रैक्टर की अनुमति न मिलने पर विधायक गेंहू का गठ्ठा लेकर सदन में पहुंचे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में नारी शक्ति वंदन से जुड़ा संकल्प प्रस्तुत करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस द्वारा लाए गए अशासकीय संकल्प पर चर्चा कराने की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी पक्ष के विचार सुनने के बाद कहा कि इस संबंध में सभी के विचार सामने आए।