Edited By meena, Updated: 18 May, 2026 07:39 PM

हैदराबाद में आईपीएल सट्टे का पैनल चला रहे 13 सटोरियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करोड़ों के ट्रांजेक्शन की जानकारी निकलकर सामने आई है। सिंडिकेट द्वारा चला रहे म्यूल अकाएंट...
दुर्ग (पुष्पेंद्र सिंह) : हैदराबाद में आईपीएल सट्टे का पैनल चला रहे 13 सटोरियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करोड़ों के ट्रांजेक्शन की जानकारी निकलकर सामने आई है। सिंडिकेट द्वारा चला रहे म्यूल अकाएंट पर भी कार्यवाही की जाऐगी। सभी आरोपियों के संपत्ति का विवरण भी मांगा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा लगाई गई है। इस वर्ष आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टे पर यह 14 कार्रवाई है।
जानकारी के मुताबिक, छावनी व एसीसीयू की टीम द्वारा जावेद अख्तर निवासी चरौदा एवं आभास जायसवाल को विभिन्न बैंक के खातों सहित धर दबोचा था। पूछताछ पर पकड़े गये आरोपियों ने बताया था कि ये स्लम एरिया व अन्य व्यक्तियों से संपर्क कर उनमें बैंक खातें विभिन्न बैंकों में खुलवाते है, नया सीम खरीदवाते हैं तथा बैंक की पासबुक, एटीएम, नया सीम, चेकबुक ढ़ांचा भवन कुरूद जामुल निवासी कुणाल वर्मा को 25000/-रू० प्रति पास बुक की दर से विक्री करते हैं।
कुणाल वर्मा इन पासबुक एटीएम, सीम, चेकबुक का उपयोग ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में प्राप्त रकम का लेनदेन डिपाजिट विड्राल में करता है। कुणाल वर्मा स्वयं स्पॉट बुक चलाता है। पूछताछ के उपरान्त कुणाल वर्मा ने बताया कि हैदराबाद के अल्फापुरम एस.एस रेसीडेंसी में यह एवं शमसाबाद के नक्षत्र सोसायटी तथा रोहित चौहान क्रेक प्ल्स बुक चलाकर ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा स्थानीय लड़कों को ले जाकर चलवा रहे हैं। लोगों के एकाउन्ट व सीम, चेकबुक एटीएम इसी काम में उपयोग करते है। इसकी निशादेही पर 1. विक्की साहू 2. अभिषेक भारती 3. गुरफान खान 4. राजकुमार पासवान 5. तुकेश्वर साहू 6. जेदखान 7. के श्रीनू 8. शेख सद्दाम 9. विकास राय 10. विकास निषाद 11. रोहित चौहान 12. कुणाले वर्मा 13. प्रतीक पटेल को गिरफ्तार कर नगदी रकम, मोबाईल, लेपटाप, जुमला करीबन 10 लाख रू० बरामद किया गया है। लगभग 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन विभिन्न खातों में पाया गया है जिसकी जांच जारी है। सिंडिकेट द्वारा चला रहे म्यूल एकाउन्ट पर भी कार्यवाही की जाएगी। सभी आरोपियों के संपती का विवरण का मंगाया जा रहा है। मामले में संगठित अपराध होने पर संगठित अपराध की धारा के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।

कुणाल वर्मा पूरे पैनल का मास्टर माइंड है जो पैनल खरीदकर म्यूल एकाउन्ट की व्यवस्था करता था। कुणाल वर्मा के ऊपर के चैनल की जांच की जा रही है। इस वर्ष आईपीएल सीजन में अपराध नियत्रंण के लिए 14 कार्यवाही दुर्ग पुलिस द्वारा की गई है। इन्ही खातों में 63 सायबर कम्पलेन दर्ज है। इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी तलाश के लिए पार्टी रवाना की गई है। थाना छावनी में सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट, नाम व पता
1. विक्की कुमार साहू पिता स्व० जितेन्द्र साहू उम्र 24 साल पता चंडी मंदिर मठपारा दुर्ग
2. अभिषेक भारती पिता रामा ईश्वर भारती उम्र 23 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
3. गुफरान खान पिता मन्नान खान उम्र 32 साल पता नूरमल्ल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (म०प्र०)
4. राजकुमार पासवान पिता मनोज पासवान उम्र 27 साल पता इन्दिरा नगर राजेन्द्र प्रसाद गदा चौक सुपेला
5. तुकेश्वर साहू पिता राजेन्द्र कुमार साहू उम्र 21 साल पता वृन्दानगर केम्प। गणेश मंदिर के पास निलाई
6. जेदखान पिता मन्नान खान उम्र 25 साल पता नूर महल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (म०प्र०)
7. के श्रीनु पिता स्व० के ताता राव उम्र 25 साल पता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
8. शेख सद्दाम पिता रोज इलम उम्र 24 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
9. विकास राय पिता विरेन्द्र राय उम्र 21 साल पता इन्दिरा नगर क्रामराज लांड्री के पास थाना सुपेला
10. विकास निषाद पिता ईश्वर राम निषाद उम्र 20 साल पत्ता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
11. रोहित चौहान पिता छोटेलाल खैहान उम्र 21 साल पता शंकरपारा मराठा बस्ती के पास सुपेला
12. कुणाल वर्मा पिता नेतराम वर्मा उम्र 23 साल पता ढांचा भवन सांई मंदिर के पास कुरूद
13. प्रतीक पटेल पिता स्व० बेनु पटेल उम्र 20 साल पता रामनगर जहाज बिल्डिंग के सामने उड़िया मोहल्ला थाना वैशाली नगर
जप्त मशरूका
लेपटांप 09 नग
मोबाईल 46 नग
पासबुक 23 नग
एटीएम 107 नग
सीम कार्ड लगभग 20 नग
नगदी रकम 2,57,000/- रू० बरामद।