चलती कार में बना रखा था ‘गोल्ड लॉकर’! 9 करोड़ से ज्यादा के जेवर जब्त, IT विभाग अलर्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 May, 2026 10:01 PM

secret chamber in car busted gold worth 9 17 crore seized in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस ने कार से 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार 220 रुपये मूल्य के 7512.488 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं।

महासमुंद (सोहेल अकरम): छत्तीसगढ़ के महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस ने कार से 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार 220 रुपये मूल्य के 7512.488 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं। कार के अंदर बने चेंबर में पीठू बैग में सोना रखा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे, जो गुजरात के रहने वाले हैं और राजकोट से सोने के आभूषण बेचने के लिए लाए थे। पुलिस ने 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन इनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने वैध दस्तावेज के अभाव में 106 बीएनएसएस के तहत सोने के आभूषण जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस रेहटीखोल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से एक वोक्सवैगन कार, जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पीछे की सीट के पास बने चेंबर में दो पीठू बैग में 7512.488 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए मिले। 

इसके संबंध में पुलिस ने कार सवार लोगों को 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज मांगे। कार में सवार लोग कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने 106 बीएनएसएस के तहत सोने के आभूषण जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!