बिना कपड़ों के वीडियो कॉल की डिमांड कर रहा था दोस्त, बात न मानने पर लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 23 Jul, 2026 03:32 PM

obscene of law student goes viral in indore

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए...

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। आरोप है कि छात्रा ने अपने दोस्त से मिलने से मना कर दिया था इस वजह से उसने नाराज होकर पहले धमकिया दीं फिर उसके वीडियो उसके रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों को भेज दिए। छात्रा की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य पुत्र राहुल वर्मा से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। आरोपी पिछले एक महीने से छात्रा पर मिलने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं वह उसे न्यूड होकर वीडियो कॉल करने का दवाब बना रहा था। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने उससे बात करनी बंद करनी चाही तो आरोपी अलग अलग मोबाइल नंबरों से कॉल करके उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा।

पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले उसके अश्लील वीडियो उसकी सहेलियों और अन्य परिचितों को भेज दिए और सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल कर दिए। इतना ही ने आरोपी ने छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उस पर भी वीडियो अपलोड कर दिए।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी आदित्य राहुल वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी द्वारा छात्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए आपत्तिजनक वीडियो हटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!