तांत्रिक की एक बात ने ले ली दोस्त की जान! नदी किनारे दफन मिला शव, 3 गिरफ्तार

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jul, 2026 12:13 PM

raisen man killed in black magic ritual for buried treasure 3 arrested

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। गुमशुदा विजय जैन (42) की हत्या दफीना (गड़ा हुआ धन) पाने की लालच में तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, फावड़ा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 9 जुलाई को गैरतगंज निवासी विजय जैन के लापता होने की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थाना प्रभारी डीपी लोहिया के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान 13 जुलाई को ग्राम परासिया के पास नदी किनारे मिट्टी में दबा एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों, चप्पलों, मोबाइल फोन और मृतक की बाईं कृत्रिम पत्थर की आंख के आधार पर विजय जैन के रूप में की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की आखिरी बार मुलाकात प्रहलाद साहू से हुई थी। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

आरोपी ने बताया कि उसे विश्वास था कि परासिया नदी किनारे चबूतरे के पास गड़ा हुआ धन है। इसी लालच में उसने अपने पुत्र टीकम साहू और साथी करीम खान के साथ मिलकर विजय जैन को 7 जुलाई को बहाने से मोटरसाइकिल पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गया।

पुलिस के अनुसार, तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान प्रहलाद साहू ने कहा कि दफीना बलि मांग रहा है। इसके बाद तीनों आरोपियों ने विजय जैन को पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता, एएसपी दीपक नायक, एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीओपी बेगमगंज सोनाली गुप्ता के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने साक्ष्य जुटाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फावड़ा, मोटरसाइकिल और तीनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!