युवती से सामूहिक दुष्कर्म! 3 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी, उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jul, 2026 05:31 PM

gang rape of young woman 3 youths took turns committing

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मंदिर मार्ग से गुजर रही थी, तभी नावली गांव निवासी सुमित यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों उसे जबरन एक कार में बैठाकर बीहड़ क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी और सुरपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा और सुबह कलेक्टर से संपर्क करने के बाद ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस संबंध में सुरपुरा थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार ने पीड़िता को महिला आरक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!