बागेश्वर धाम में दो अज्ञात व्यक्तियों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By meena, Updated: 03 Jul, 2026 03:38 PM

dead bodies of two unidentified persons found in bageshwar dham

बागेश्वरधाम में दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की है जहां शुक्रवार सुबह प्रवचन...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : बागेश्वरधाम में दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम गढ़ा गांव की है जहां शुक्रवार सुबह प्रवचन पंडाल के नीचे दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले हैं। सूचना मिलने पर बमीठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों अज्ञात व्यक्तियों के शवों का मौके पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ केंद्र भेजा गया है। फिलहाल दोनों व्यक्तियों के शवों को राजनगर स्वास्थ केंद्र मे पहचान के लिए रखा गया है।

मृतकों में एक व्यक्ति की उम्र 35 साल एवं दूसरे व्यक्ति की उम्र 60 साल के करीब बताई जा रही है। बमीठा थाना पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!