सिद्धेश्वर धाम में हुई प्रभु जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा, पातररास में भव्य आयोजन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jun, 2026 01:42 PM

consecration of lord jagannath at siddheshwar dham

दंतेवाड़ा (आजाद सक्सेना): मां दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा के पातररास में नव निर्मित सिद्धेश्वर धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ हुई।...

दंतेवाड़ा (आजाद सक्सेना): मां दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा के पातररास में नव निर्मित सिद्धेश्वर धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद प्रधान पुजारी हरेन्द्र नाथ जिया और सुकमा राजपरिवार के सदस्य कुमार जयदेव को बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

PunjabKesari

मां दंतेश्वरी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। पातररास पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के विग्रहों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने भी प्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए।

PunjabKesari

मंदिर स्थापना करने वाले मिश्रा परिवार ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के विग्रह ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से मंगवाए गए हैं। पिता सिद्धेश्वर मिश्रा की इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार ने मंदिर का निर्माण कराया है।

वहीं पंडित विभूति मिश्रा ने बताया कि 16 जुलाई को श्री गोंचा पर रथयात्रा निकाली जाएगी, जबकि 24 जुलाई को बाहुड़ा गोंचा के साथ प्रभु की वापसी रथयात्रा होगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!