पर्ची से चल रही MP सरकार… जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- ट्रंप चला रहे भारत!

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 May, 2026 04:04 PM

jitu patwari attacks bjp over democracy

कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari सोमवार को सतना दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखे हमले बोलते हुए प्रदेश की राजनीति में नया सियासी ताप पैदा कर दिया।

सतना। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari सोमवार को सतना दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखे हमले बोलते हुए प्रदेश की राजनीति में नया सियासी ताप पैदा कर दिया। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पटवारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव, प्रदेश में कुपोषण, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा।पत्रकारों से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने पश्चिम बंगाल की चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हुई और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए अधिकारियों के तबादले तक किए गए। पटवारी का दावा था कि लाखों मतदाताओं के मतदान अधिकारों को प्रभावित किया गया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं होंगे तो आने वाली पीढ़ियों का लोकतंत्र पर भरोसा कमजोर होगा।

प्रदेश में बढ़ते कुपोषण के मुद्दे पर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सतना समेत विंध्य क्षेत्र में कुपोषण की स्थिति बेहद चिंताजनक है, लेकिन सरकार केवल कागजी दावे कर रही है। पटवारी ने सवाल उठाया कि क्या 40 रुपए में किसी बच्चे का पोषण संभव है? उन्होंने आरोप लगाया कि पोषण योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है और वास्तविक लाभ जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा।

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने और सोना नहीं खरीदने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने केंद्र सरकार पर व्यंग्यात्मक हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे “विश्वगुरु मॉडल” की ओर धकेला जा रहा है, जहां लोगों से विदेश यात्रा न करने, सोना न खरीदने और खर्च कम करने की सलाह दी जा रही है। इसी दौरान उन्होंने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

इतना ही नहीं, पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार को पर्ची वाली सरकार बताते हुए दावा किया कि प्रदेश की सत्ता दिल्ली से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री चला रहे हैं, जबकि भारत की राजनीति पर भी बाहरी प्रभाव बढ़ता जा रहा है। एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी पूरा सच सामने आना बाकी है और जब सभी तथ्य बाहर आएंगे तब कई बड़े खुलासे होंगे।

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए भी पटवारी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत रीवा संभाग से होगी। सतना में होने वाले इस बड़े संभागीय सम्मेलन में Rahul Gandhi के शामिल होने की भी संभावना जताई गई है।

राजनीतिक आक्रामकता के बीच जीतू पटवारी का अलग अंदाज भी देखने को मिला। रेवांचल एक्सप्रेस से सुबह सतना पहुंचे पटवारी प्रेस वार्ता के बाद जवाहर नगर स्थित स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक की और बास्केटबॉल खेलकर कार्यकर्ताओं के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में समय बिताया। इस दौरान स्थानीय विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!