MP Congress में बड़ा फेरबदल! जीतू पटवारी ने शहर जिला कार्यकारिणी की नई टीम की घोषित
Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Jun, 2026 11:53 AM

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने की कवायद लगातार जारी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने की कवायद लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नियुक्ति के साथ संगठन में नए और अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कांग्रेस संगठन इन दिनों प्रदेशभर में जिला और ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियां कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटा है। भोपाल शहर की नई कार्यकारिणी को आगामी चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने की जिम्मेदारी मिलेगी।

पार्टी का मानना है कि नई टीम के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की नियुक्तियां होने की संभावना जताई जा रही है।