नई कार्यकारिणी के ऐलान के साथ ही कांग्रेस में इस्तीफों के दौर से हड़कंप, कुछ घंटों बाद ही घोषित जिला कार्यकारिणी रद्द, अंतर्कलह से हलचल

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Jun, 2026 10:33 PM

congress district executive committee dissolved following uproar in gwalior

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया था । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर शहर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा  के बाद ही अंतर्कलह सामने आई थी।

(ग्वालियर): मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया था । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर शहर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा  के बाद ही अंतर्कलह सामने आई थी। इस कलह और झगड़े को देखते हुए ग्वालियर में हंगामे के बाद कांग्रेस जिला कार्यकारिणी रद्द कर दी गई है। कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी है। दरअसल जिला कार्यकारिणी को लेकर सवाल उठे थे और साथ ही दो पदाधिकारियों ने इस्तीफा तक दे दिया था।  कार्यकारिणी के घोषित होने के बाद उठे बगागती और विरोध के सुरों को देखते हुए यह कड़ा फैसला लिया गया है।

 

PunjabKesari

 

सूची जारी होते ही मचा था घमासान

गौर करने वाली बात है कि ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में लंबे इंतजार के बाद नई कार्यकारिणी की सूची जारी हुई थी। नई सूची जैसे ही जारी हुई कांग्रेस  में घमासान मच गया।  पार्टी के भीतर अंतर्कलह और असंतोष खुलकर सामने आ गया। हद तो तब हो गई जब सूची का ऐलान होने के साथ ही कुछ घंटों में इस्तीफों का दौर भी शुरु हो गया।

कांग्रेस के दो नए नियुक्त हुए पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, अचानक ही इस तरह के घटनाक्रम से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और कांग्रेस पर ही सवाल उठने लगे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकारिणी के रद्द होने पर बीजेपी को हमला करने का मौका मिल गया है। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि  कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व को इन हालात की समीक्षा जरूर करना चाहिए। कांग्रेस के अंदर गड़बड़ ही गड़बड़ है, कोई कुछ बोलता है तो कोई कुछ बोलता है। आज कांग्रेस पार्टी के पास हकीकत में कुछ भी नहीं है।  कांग्रेस के नेता खुद ही अजीब स्थिति में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!