मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हिरासत में कई कांग्रेस नेता, पार्टी ने जताया विरोध

Edited By meena, Updated: 22 Jun, 2026 05:48 PM

several congress leaders detained ahead of chief minister s visit party registe

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजनांदगांव दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है...

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजनांदगांव दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोककर नजरबंद कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा और ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी ने आरोप लगाया कि वे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली दरों में वृद्धि, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसंतपुर थाना में नजरबंद कर दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कार्यकर्ताओं को रोकना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर्ष खोबरागड़े ने कहा कि सरकार जनता के सवालों से बचने का प्रयास कर रही है। यदि सरकार ने जनहित में प्रभावी कार्य किए होते तो उसे विरोध प्रदर्शनों से डरने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कांग्रेस ने इस कारर्वाई की निंदा करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उसका संघर्ष जारी रहेगा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी सभी संवैधानिक माध्यमों का उपयोग करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!