कॉलेज छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही गई नौकरी

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 May, 2026 03:47 PM

teacher fired after viral with college girl

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल को आखिरकार नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल को आखिरकार नौकरी से हाथ धोना पड़ा। शिक्षक को 20 अप्रैल की रात एक कॉलेज छात्रा के साथ जंगल किनारे खड़ी कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। मौके पर पहुंचे युवकों ने दोनों का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले ने तूल पकड़ा तो शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जांच टीम गठित कर पूरे मामले की पड़ताल कराई। जांच में वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद कार शिक्षक सुरेश जायसवाल की ही निकली। पूछताछ के दौरान शिक्षक देर रात छात्रा के साथ जंगल में मौजूद रहने को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया कि शिक्षक के इस व्यवहार से स्कूल की गरिमा और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसके बाद DEO दिनेश कुमार झा ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। अंततः शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए संविदा शिक्षक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं। इस कार्रवाई के बाद जिले में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी लोगों के बीच लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!