सो रही भतीजी से संबंध बनाता था फूफा, आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी मां; पांच माह की गर्भवती निकली पीड़िता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 May, 2026 10:27 AM

uncle had

MP Desk: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अधेड़ फूफा ने अपनी ही भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि आरोपी को मासूम की मां ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। लेकिन, रिश्तेदारी के चलते...

MP Desk: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अधेड़ फूफा ने अपनी ही भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि आरोपी को मासूम की मां ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। लेकिन, रिश्तेदारी के चलते मामला सामने नहीं आया। इसी बीच लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

जानकारी के अनुसार, यह रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला कोयलांचल क्षेत्र के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां भाद गांव निवासी फूफा अपनी ही 15 वर्षीय भतीजी के साथ लगातार दरिंदगी करता रहा। बताया गया कि वर्ष 2025 में परिजनों ने बच्ची को उसकी बुआ और फूफा के पास पढ़ाई के लिए छोड़ा था। आरोप है कि जब भतीजी रात को सो जाती तो फूफा उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। मामले में किसी को बताने पर धमकी दी गई। दो माह पूर्व पीड़िता की मां ने रात में आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ा भी लेकिन मामला सामने नहीं आ सका।

नाबालिग के साथ कई बार संबंध बनाए गए। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। पेट में दर्द की शिकायत हुई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग 5 माह की गर्भवती है। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। बताया गया कि रिश्तेदारी होने के कारण दोनों परिवार के लोगों का घर आना जाना लगातार बना रहता था। जिसका फायदा उठाकर आरोपी फूफा ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 65 एवं पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसी के साथ ही आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!