Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 02:47 PM

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक विवादित वीडियो ने भूचाल मचा रखा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह वीडियो ....
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक विवादित वीडियो ने भूचाल मचा रखा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के जरिए तैयार किया गया है और इसका मकसद पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाना है।
क्या है वीडियो में
बताया जा रहा है कि वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया, जिसमें पूर्व सीएम और सौम्या चौरसिया को निजी पलों में दिखाने का दावा किया गया है। इस कथित वीडियो में बाइक पर घूमना, साथ समय बिताना और धूम्रपान करते हुए दृश्य दिखाए गए हैं, जिनकी सत्यता पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। खास बात यह कि आमजन भी वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकता है कि यह वीडियो AI जनरेटिड है।
कौन है सौम्या चौरसिया
राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए मामला और संवेदनशील हो गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सौम्या चौरसिया, भूपेश बघेल की उप सचिव रह चुकी हैं। इसी वजह से यह विवाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। उन पर 4364 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया का नाम आया था। ईडी के मुताबिक सौम्या चौरसिया ने इस घोटाले में सरकारी शराब दुकानों की बिक्री व्यवस्था का दुरुपयोग किया गया और अवैध कमीशन वसूला था। इसके अलावा शराब की अतिरिक्त सप्लाई से भी कमाई की जाती थी।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर FIR दर्ज नहीं की गई, तो पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है और सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेंट व AI के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।