कलेक्टर IAS रुचिका चौहान को मिलेगा CM उत्कृष्टता पुरस्कार, प्रशासनिक नवाचारों की हो रही सराहना

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Apr, 2026 07:14 PM

gwalior collector ias ruchika chauhan to be honoured with cm award

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी “शक्ति दीदी” पहल को अब प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है।

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्यप्रदेश के ग्वालियर से महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी “शक्ति दीदी” पहल को अब प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” के लिए चयनित इस नवाचार के तहत 21 अप्रैल को भोपाल में आयोजित समारोह में कलेक्टर रुचिका चौहान को सम्मानित किया जाएगा।

“शक्ति दीदी” नवाचार की शुरुआत 2 जनवरी 2025 को की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर, उपेक्षित और विधवा महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में रोजगार दिया गया।

शुरुआत में केवल 5 महिलाओं से शुरू हुआ यह अभियान आज 112 महिलाओं तक पहुंच चुका है, जो अब सम्मान के साथ अपनी आजीविका चला रही हैं। खास बात यह है कि पेट्रोल पंप संचालक अब स्वयं “शक्ति दीदी” की मांग कर रहे हैं।

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रशासन, पुलिस और पंप संचालक लगातार संपर्क में रहते हैं, वहीं पुलिस की नियमित गश्त से महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल रहा है। “शक्ति दीदी” बनी महिलाओं का कहना है कि इस पहल ने उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ-साथ समाज में सम्मान भी दिलाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!