कैदी के साथ आए पुलिस वाले की शर्मनाक हरकत, अस्पताल के डस्टबिन में किया पेशाब, वीडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2026 12:59 PM

police officer accompanying prisoner urinates in hospital dustbin goes vi

रीवा के संजय गांधी अस्पताल से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां पर एक आरक्षक का अस्पताल के अंदर डस्टबिन में पेशाब करने का शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा...

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा के संजय गांधी अस्पताल से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां पर एक आरक्षक का अस्पताल के अंदर डस्टबिन में पेशाब करने का शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आरक्षक का नाम मनीष तिवारी बताया जा रहा है, जो सीधी जेल से एक कैदी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया था। कैदी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसी दौरान उसकी ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने यह शर्मनाक हरकत की।

PunjabKesari

रीवा का संजय गांधी अस्पताल विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां पर दूर दूर से मरीज इलाज के लिए आते है। यहां पर सीधी जेल से एक कैदी को लेकर आए आरक्षक मनीष तिवारी ने, मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। शौचालय जाने के बजाय, आरक्षक ने अस्पताल के अंदर रखे डस्टबिन में ही पेशाब कर दिया। उसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी हरकत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गंदगी फैलाकर, आरक्षक द्वारा पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान आरक्षक ने यह शर्मनाक हरकत कि, उस दौरान वो शराब के नशे में था। माना जा रहा है कि, वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक पर सीधी पुलिस के आला अधिकारी कड़ा एक्शन ले सकते है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!