शिक्षक की शर्मनाक हरकत ! छात्रा को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, बोला- ROOM पर आ जाओ

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Apr, 2026 09:04 AM

teacher s shameful act sends objectionable messages to student

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा में से एक कॉलेज के शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। एक छात्रा को उसके मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए। जिसमें कहा- अगर अपना भला चाहती हो, रूप पर आ जाओ। बताया गया कि रीवा के एक कॉलेज में पीड़िता बीए प्रथम वर्ष की...

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा में से एक कॉलेज के शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। एक छात्रा को उसके मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए। जिसमें कहा- अगर अपना भला चाहती हो, रूप पर आ जाओ। बताया गया कि रीवा के एक कॉलेज में पीड़िता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके शिकायत करने पर आरोपी शिक्षक ने अपना जुर्म कबूल किया है। लेकिन, मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार यह मामला रीवा के पीएमश्री कॉलेज में से सामने आया है। जहां बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को कॉलेज के शिक्षक ने प्रताड़ित किया है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे। जिसमें लिखा, “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।” वहीं, छात्रा के मना करने पर शिक्षक ने उसे डराया धमकाया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिससे उनके होश उड़ गए। अगले ही दिन छात्रा समेत परिजन कॉलेज पहुंचे।

कॉलेज प्रबंधन के पास शिक्षक के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच कराई। जिसमें आरोपी शिक्षक ने अपना जुर्म मान लिया। वहीं, परिजनों का कहना है कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें डर है कि वह दोबारा से छात्रा के साथ गलत कृत्य कर सकता है। इसके बाद से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।    

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!