शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप, जंगल में अर्धनग्न हालत में मिली पीड़िता

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 May, 2026 07:06 PM

woman gang raped in kawardha two arrested

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चिल्फी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवती को शराब पिलाने के बाद उसके साथ हैवानियत की गई और फिर उसे जंगल में अर्धनग्न व बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शुक्रवार-शनिवार की रात एक परिचित के यहां आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। देर रात कार्यक्रम से लौटते समय ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच सुनसान जंगल में उसके परिचित दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने जबरन युवती को अपने कब्जे में लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। पूरी रात पीड़िता वहीं पड़ी रही। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते से गुजरते समय युवती को गंभीर हालत में देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। बाद में पीड़िता द्वारा पहचान किए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है और लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!