Edited By Desh Raj, Updated: 07 Jul, 2026 11:06 PM

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए हलचल तेज हो गई है। इस रेस में सबसे मजबूत नाम सामने आ गया है। इस पद के लिए युवा नेता शैलेंद्र बंजारे का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है।
(रायपुर ): छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए हलचल तेज हो गई है। इस रेस में सबसे मजबूत नाम सामने आ गया है। इस पद के लिए युवा नेता शैलेंद्र बंजारे का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि शैलेंद्र बंजारे के नाम पर मुहर लगनी बाकि रह गई और सब कुछ फिक्स हो चुका है। दरअसल बंजारे के नाम पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। इन दोनों कद्दावर नेताओं के समर्थन के दम पर बंजारे के नाम को दम मिल रहा है और फाइनल माना जा रहा है।
पद को लेकर हो रही है गहरी सियासत
आपको बता दें कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नाम के लिए जबरदस्त कश्मकश चली है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का चुनाव अब संगठनात्मक प्रक्रिया से आगे बढ़कर सियासी शक्ति का परीक्षण भी बनता जा रहा है। बहुत लंबे मंथन के बाद देवेंद्र यादव खेमे ने शैलेन्द्र बंजारे के नाम पर मुहर लगा दी।
दरअसल प्रदेश में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में ही शक्ति परीक्षण चला है। दो धड़ों की ताकत, सोशल और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी सियासत चरम पर है। एक तरफ देवेंद्र यादव हैं तो दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल खेमे सक्रिय है।
सूत्रों की मानें तो देवेंद्र यादव पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का समर्थन भी जुटाने में कामयाब हो गए हैं। शैलेन्द्र बंजारे के नाम के पीछे एक और दांव भी है। विश्लेषकों का मानना है कि यादव समाज के बाद सतनामी समाज में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तहत यह दांव चला गया है।
युवा कांग्रेस के नामांकन के आंकड़े भी शैलेन्द्र बंजारे के पक्ष में हैं क्योंकि बंजारे को 317 रेफरल मिले हैं, जबकि प्रशांत बोकड़े को 224 रेफरल। वहीं सोनू शर्मा, विनय शील, लोकेश वशिष्ठ के नाम भी है। लिहाजा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के शैलेंद्र बंजारे के नाम पर मुहर लगनी तय मानी जा रही है।