BJP पूर्व MLA के आकस्मिक निधन से शोक में डूबे नेता, पूर्व मंत्री ने दी भावुक श्रदांजलि,कहा- योगदान नहीं भूलेगा

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Jul, 2026 09:01 PM

former bjp mla passes away former minister pays an emotional tribute

मध्य प्रदेश भाजपा के लिए एक शोक वाली खबर है, भाजपा के पूर्व विधायक का निधन होने से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। देवास जिले की बागली विधानसभा सीट के पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का बुधवार को निधन हो गया जिससे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

(देवास): मध्य प्रदेश भाजपा के लिए एक शोक वाली खबर है, भाजपा के पूर्व विधायक का निधन होने से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। देवास जिले की बागली विधानसभा सीट के पूर्व विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का बुधवार को निधन हो गया जिससे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।  जानकारी के मुताबिक कन्नौजे को  हार्ट अटैक आया था । हार्ट अटैक के बाद पहाड़ सिंह को घरवाले इंदौर के अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं इस इस आकस्मिक निधन से बीजेपी नेताओं में गहरा दुख है।

अर्चना चिटनीस ने जताया शोक

पूर्व विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के निधन पर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए शोक जताया है।

 

PunjabKesari

चितनीस लिखती हैं, बागली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनसेवा व क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।  ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

लिहाजा पहाड़ सिंह के इस तरह अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से पार्टी कार्यकर्ता औऱ नेता दुख में है । हालांकि 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने पहाड़ सिंह कन्नौजे को टिकट नहीं दिया था लेकिन फिर भी वो पार्टी के प्रति वफादार होकर काम कर रहे थे। कन्नौजे बागली विधानसभा की उदयनगर तहसील के ग्राम वनग्राम पटाड़ीपाला के रहने वाले थे। कन्नौजे के असमायिक निधन से देवास के साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!