Edited By Desh Raj, Updated: 29 Jun, 2026 07:10 PM

छतीसगढ़ में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है।
(रायपुर): छतीसगढ़ में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। इस शिविर में कांग्रेस ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए कई अहम टिप्स और रणनीति पर काम हुआ है। इस शिविर में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की दिशा में काफी काम किया। अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपंन हो गया। इस शिविर में प्रदेश के 41 नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन संचालन से लेकर जनसंपर्क और राजनीतिक रणनीति तक का प्रशिक्षण दिया गया।
पिछले दस दिनों तक कांग्रेस के संगठनात्मक मंथन को लेकर मंथन होता रहा। इस शिविर में पदाधिकारियों को ऱणनीतिक बारिकियों के साथ ही भाजपा की रणनीति से पार पाने की तरकीबें भी सिखाई गई। जिला अध्यक्षों को केवल संगठन की कार्यप्रणाली ही नहीं, बल्कि जनता से सीधा जुड़ाव और जमीनी राजनीति की बारीकियों से भी रुबरु कराया गया और आने वाले समय के लिए तैयार किया गया।
PCC चीफ दीपक बैज ने भी किया बड़ा दावा
10 दिन के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कांग्रेस प्रदेश दीपक बैज भी काफी उत्साहित दिखे हैं। बैज ने बड़ा दावा कहते हुए कहा कि अब “प्रदेश में नई और आक्रामक कांग्रेस देखने को मिलेगी और प्रदेश में अलग ही तरह का रुप देखने को मिलेगा ”। साथ ही दीपक बैज ने कहा कि 10 दिन का प्रशिक्षण बेहद सफल रहा है, अब शिविर के बाद जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लौटेंगे तो आक्रामक कांग्रेस देखने को मिलेगी।”
शिविर में खास रहा कांग्रेस के नेशनल लेवल के नेतृत्व का मार्गदर्शन
इस शिविर में सबसे गौर करने वाली बात ये रही कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सीधे जिला अध्यक्षों से बात की। पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने जिला अध्यक्षों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के साथ ही जनता के बीच सक्रिय रहने की टिप्स दिए हैं। इस शिविर में सचिन पायलट और के.सी. वेणुगोपाल का मार्गदर्शन भी अहम रहा है। 28 जून को अलका लांबा ने शिविर में अपने विचार रखे थे। जिसमें महिलाओं की भागीदारी के साथ ही जनआंदोलन में कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा की। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा ने भी शिविर में अपने विचार रखे और जिला अध्यक्षों की भूमिका की महत्वता समझाते हुए संगठन को आगे ले जाने की बात कही।
वहीं प्रशिक्षण शिविर के बाद जिला अध्यक्षों ने भी उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि शिविर में संगठन फैलाव और धरातल में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।