Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jun, 2026 04:02 PM

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जब रमन सरकार थी तब उस समय चरण पादुका घोटाला करते थे, इसीलिए हमारी सरकार ने जूता की जगह सीधे राशि संग्राहकों के खाते में डालना शुरू किया। साय सरकार ने...
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जब रमन सरकार थी तब उस समय चरण पादुका घोटाला करते थे, इसीलिए हमारी सरकार ने जूता की जगह सीधे राशि संग्राहकों के खाते में डालना शुरू किया। साय सरकार ने फिर से संग्राहकों के जूता खरीदी में भ्रष्टाचार करने के लिए नगदी की जगह जूता देना शुरू किया। इस बार संग्राहकों को जो जूता दे रहे उसमें सेफ्टी-शू देने का टेंडर निकाले है। यह मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने सेफ्टी-शू का क्लास डाला।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नकटी में गरीबों के घर उजाड़े जाने का कांग्रेस विरोध करती है। 40 सालों से लोग घर बनाकर रह रहे है, सरकार दूसरे जगह विधायकों की कालोनी बना सकती है। नया रायपुर में आप 1 रू. फीट में सैकड़ों एकड़ जमीन एलॉट कर सकते है। वहां पर विधायक कालोनी बना लेते। सरकार गरीब विरोधी है। यह अत्याचार है। हम गरीबों को तत्काल व्यवस्थापित करने की मांग करते है। जिनका मकान तोड़े है, उनको मकान बना कर दे।