छतीसगढ़ में चल रहा कड़ा मुकाबला,पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में कहीं BJP भारी तो कहीं कांग्रेस का जादू,,ये रहे नतीजे

Edited By Desh Raj, Updated: 04 Jun, 2026 03:53 PM

bjp dominance continues in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य में ( Chhattisgarh Nagar Panchayat Election Result) त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम और उप चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। यहां दोनों ही दलों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है

(डेस्क): छत्तीसगढ़ राज्य में ( Chhattisgarh Nagar Panchayat Election Result) त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम और उप चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। यहां दोनों ही दलों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है औऱ भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों में जोरदार मुकाबला होता दिख रहा है।

राज्य में कुछ जगहों में परिणाम सामने आ गए हैं जिनमें बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा लग रहा है।  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गढ़ कवर्धा में बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई है।  सहसपुर लोहारा नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी की सरिता संतोष मिश्रा ने 754 मतों से जीत हासिल की है और सरिता इस जीत से काफी उत्साहित नजर आ रही है।  सहसपुर लोहारा नगर पंचायत चुनाव अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रोशन ने 1187 मत हासिल किए हैं।

PunjabKesari

राजनांदगांव में कांग्रेस काबिज

वहीं जिला राजनांदगांव की बात करें तो यहां पर घुमका नगर पंचायत में पहली बार कांग्रेस ने विजय पताका लहराई है। यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। कांग्रेस की फूलमती ने 85 वोटों के अंतर से जीत हासिक कर ली है। इस जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है और उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी मनाई है।

PunjabKesari

वहीं जांजगीर चांपा से भी कई क्षेत्रों में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन की खबर है। बम्हनीडीह में हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा 889 मत से जीते हैं और शिवनन्दनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने जीत का परचम लहराया है। वहीं मतदान फीसदी की बात करें तो   नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए 82.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है । लिहाजा यहां बीजपी को सफलता मिलती दिखी है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!