कांग्रेस नेता का आकस्मिक निधन, इलाके में शोक की लहर, गम में डूबे कार्यकर्ता

Edited By meena, Updated: 28 May, 2026 02:02 PM

congress leader nirakar patel passes away in raigarh

छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व रायगढ़ ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निराकार पटेल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 67 वर्षीय थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे...

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व रायगढ़ ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निराकार पटेल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 67 वर्षीय थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र व पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

जिले के गांव धनागर निवासी निराकार पटेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। निराकार पटेल अपने मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके अंतिम संस्कार में परिवारजनों और ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

उनके निधन की खबर से पूरे जिले सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई । अंतिम दर्शनों के लिए आस पास के लोगों व स्थानीय कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लग गया। वहीं उनके गृह निवास धनागर में उनका अंतिम संस्कार पूरे सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, उनके अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार में पहुंचे कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल पटेल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!