Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 May, 2026 11:41 AM

रायपुरः आज यानी बुधवार सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के दिग्गज नेता व योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। दरअसल, मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान...
रायपुरः आज यानी बुधवार सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के दिग्गज नेता व योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। दरअसल, मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रूपनारायण सिन्हा की हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है। बताया जा रहा है रायपुर में आज उनका अंतिम संस्कार होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भाजपा के दिग्गज नेता व कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने रूपनारायण सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं अंतिम दर्शन किए। साथ ही शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान सीएम ने कहा कि रूपनारायण सिन्हा का स्नेह, सरलता और संगठन के प्रति समर्पण सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा। योग, भारतीय संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका निधन भाजपा परिवार और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद भाजपा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वे तिफरा में भाजपा के 2 दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उनके पास थी। कार्यक्रम के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।