Edited By meena, Updated: 26 May, 2026 03:24 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू की अध्यक्षता में सोमवार को बड़ी संख्या में भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जीतू पटवारी सतना में प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे थे...
सतना (अनुपम सिंह) : मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू की अध्यक्षता में सोमवार को बड़ी संख्या में भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जीतू पटवारी सतना में प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत करने का पाठ पढ़ाया और भाजपा शासन की नाकामियां गिनाते हुए इन्हें जन - जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहर के सुभाष पार्क स्थित राम दरबार के प्रांगण में कांग्रेस युवा जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान जीतू पटवारी ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर तंज कसा और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस कार्यक्रम में भाजपा बीजेपी के पूर्व पार्षद राजू अग्रवाल के साथ आम आदमी पार्टी एवं बीजेपी के आधा सैकड़ा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इसके बाद जीतू पटवारी ने युवा जनसंवाद कार्यक्रम के मंच से जनता को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की रीति नीति को जन - जन तक पहुंचाने का काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी कांग्रेस के सिपाही हैं। आपके दम पर ही कांग्रेस आगे की लड़ाई लड़ेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की काम करें और भाजपा की साजिशों को बेनकाब करें। उनका असली चेहरा जनता के सामने लाएं। इस दौरान जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, धर्मेश घई, सतना विधानसभा प्रभारी आनंद शुक्ला, रामलखन सिंह, कल्पना वर्मा, रश्मि पटेल, उर्मिला त्रिपाठी समेत अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।