मुख्यमंत्री मोहन चरण के बड़े भाई के निधन से दुखी हुए प्रदेश CM, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर जताया शोक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jun, 2026 10:14 AM

the state cm was saddened by the death of chief minister mohan

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी के बड़े भाई दीनबंधु मांझी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि ओडिशा सीएम के बड़े भाई दीनबंधु माझी का बुधवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके...

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी के बड़े भाई दीनबंधु मांझी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि ओडिशा सीएम के बड़े भाई दीनबंधु माझी का बुधवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी शोक संदेश में कहा कि मोहन चरण माझी के बड़े भाई दीनबंधु माझी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खो देने का दुख जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं होती। साय ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं माझी तथा उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने दीनबंधु माझी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य के निधन ने सीएम समेत पूरे परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निवास स्थान पर लोगों का तांता लगा हुआ है। पूरा शहर शोक की लहर में डूबा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!