BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, पूर्व CM शिवराज सिंह की भावुक पोस्ट- बोले, 'उनका जाना अपूरणीय क्षति'
Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Aug, 2026 02:42 PM

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा कि उन्हें राजेंद्र कासट के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कुंभराज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कासट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा कि उन्हें राजेंद्र कासट के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र कासट हमेशा जनकल्याण और समाज सेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहे। उनका निधन भाजपा परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। राजेंद्र कासट भाजपा संगठन के सक्रिय और समर्पित नेताओं में गिने जाते थे। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।