जनता के लिए लगाए शिविर से रेंजर रहे गायब, सांसद का पारा चढ़ा, तत्काल सस्पेंड करने का सख्त एक्शन

Edited By Desh Raj, Updated: 04 Jun, 2026 05:12 PM

brijmohan agarwal fumes over ranger s absence at  sushasan tihar  camp

सुशासन तिहार शिविर में रेंजर के गायब रहने पर सांसद बुरी तरह से भड़के हैं। इस व्यव्हार को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है और रेंजर को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

(रायपुर): सुशासन तिहार शिविर में रेंजर के गायब रहने पर सांसद बुरी तरह से भड़के हैं। इस व्यव्हार को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है और रेंजर को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल रायपुर के गोबरा नवापारा में सुशासन ‘तिहार शिविर’ का आयोजन किया गया थी। यहां रेंजर के गायब रहने की   शिकायत मिलने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेंजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। जिससे प्रशानसिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

रेंजर के गायब रहने पर बृजमोहन अग्रवाल का एंग्री अंदाज

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेंजर की गायब रहने की  शिकायत पर कहा कि रेंजर यहां क्यों नहीं है, शोकॉज नोटिस जारी करो और उसे सस्पेंड करो। इस तरह से सांसद का एंग्री अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल ये पूरा मामला कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण में वन विभाग की आपत्ति और रेंजर की गैरमौजूदगी से जुड़ा था। सुशासन तिहार शिविर के दौरान जब रेंजर की गैरमौजूदगी की खबर सांसद को लगी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कडा एक्शन लेने की बात कह दी।

सासंद बृजमोहन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब शिविर में जनता की समस्याएं सुनने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया है तो इस तरह से अधिकारी का अनुपस्थित रहना लापरवाही है। इस लापरवाही पर बृजमोहन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेंजर के खिलाफ सस्पेंशन के निर्देश दे दिए.

दरअस इस शिविर में अलग-अलग विभागों से जुड़े कई आवेदन मिले हैं, अधिकारियों को शिविर में मिले आवेदनों का निराकरण 7 दिनों के भीतर करने के आदेश हैं। सांसद ने साफ कहा है कि निर्धारित समय में काम पूरे  नहीं हुए तो संबधित अधिकारियो पर कार्रवाई की जाएगी. लिहाजा रेंजर के गायब रहने पर सांसद बुरी तरह से भड़के हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!