Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Jun, 2026 01:43 PM

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की एक जरूरी खबर सामने आ रही है। यहां 26 जून से 30 जून तक लगातार पांच दिन के लिए सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को बैंक संबंधी कार्यों में मुश्किल होगी। जिन लोगों को जरूरी काम निपटाना होगा उन्हें...
MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की एक जरूरी खबर सामने आ रही है। यहां 26 जून से 30 जून तक लगातार पांच दिन के लिए सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को बैंक संबंधी कार्यों में मुश्किल होगी। जिन लोगों को जरूरी काम निपटाना होगा उन्हें अब इंतजार करना होगा। वहीं, एक साथ लगातार छुट्टियां मिलने पर बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों की मौज लगी है।
लगातार 3 दिन बैंक रहेंगे बंद
26 जून: मुहर्रम के अवसर पर भोपाल सहित कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
27 जूनः चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे
28 जूनः रविवार की छुट्टी होगी।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए 24 घंटे पैसे भेजने, प्राप्त करने और अन्य बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।